Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तान पर मंडराया T20 World Cup से बाहर होने का खतरा, NZ vs ENG मैच से तय होगी किस्मत! जानिए पूरा समीकरण

NZ vs ENG Match to Decide Pakistan Fate: पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आज शाम बड़ा मैच होने वाला है. यह पाकिस्तान की किस्मत का फैसला करने वाला है. पाक का भले ही श्रीलंका के खिलाफ मैच बचा है लेकिन इससे पहले NZ vs ENG मैच पड़ोसियों की किस्मत का फैसला करेगा.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 27, 2026 14:43
NZ vs ENG Match to Decide Pakistan Fate
NZ vs ENG मैच तय करेगा पाकिस्तान की किस्मत!

NZ vs ENG Match to Decide Pakistan Fate: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. अब तक उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है. पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी 2026 को मैच काफी अहम रहने वाला है. उन्हें इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत है. हालांकि, इस मैच से पहले 27 फरवरी को होने वाला न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड मैच का नतीजा पाकिस्तान की किस्मत तय करने वाला है. अगर मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, तो पाकिस्तान टीम पूरी तरह बाहर हो जाएगी.

न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड मैच तय करेगा किस्मत!

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच होने वाला है. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई. इंग्लैंड दो जीत और चार अंक के साथ नंबर 1 पर है. न्यूजीलैंड टीम ने दो में से एक मैच जीता है और एक मुकाबला नो रिजल्ट में खत्म हुआ, वहीं पाकिस्तान को 2 मैच में एक भी जीत नहीं मिली है. उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. पाकिस्तान टीम अभी 1 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ दूसरे पायदान पर है.

---विज्ञापन---

अगर पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में बने रहना है, तो इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की उम्मीद करनी होगी. ऐसे में पाकिस्तान के पास 3 अंक के साथ न्यूजीलैंड की बराबरी करने का मौका है. अगर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो भी पाकिस्तान को नुकसान है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिलेगा. न्यूजीलैंड 4 अंक पर आ जाएगी और पाकिस्तान के लिए श्रीलंका पर जीत के बावजूद उनकी बराबरी करना संभव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड 220041.491
न्यूजीलैंड 210133.050
पाकिस्तान20111-0.461
श्रीलंका 20200-2.800

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?

First published on: Feb 27, 2026 02:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.