---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा की गेंदों पर उड़ाए चौके-छक्के, वायरल वीडियो ने गेंदबाजों को डराया!

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं. वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जडेजा की गेंदों पर वैभव ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर दी है. यहां देखें वीडियो

---विज्ञापन---

IPL 2026: भारत के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बीते एक साल में क्रिकेट जगत में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है. उन्होंने देश-विदेश में सूरमा गेंदबाजों के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात की है. अब हर किसी को आईपीएल में उनको खेलते हुए देखने की चाह है. पिछले साल उन्होंने अपनी काबिलियत को लेकर कुछ झलकियां दिखाई थी और टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए थे. आईपीएल के 19वें सीजन से पहले ही वैभव ने एक बार फिर से रंग जमाना शुरू कर दिया है. उन्होंने नए नवेले टीम में शामिल हुए रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी पर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी है. 

जडेजा को जड़ डाले चौके-छक्के

रवींद्र जडेजा को इस बार के सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड में ट्रेड डील के जरिए शामिल किया गया है. इस बार जडेजा RR की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा वैभव सूर्यवंशी के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. वैभव के सामने जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जडेजा की गेंदों पर बाउंड्री पार करने में कोई कोताही नहीं बरती. उन्होंने जडेजा की हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. दोनों के बीच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

---विज्ञापन---

आईपीएल में कैसा है वैभव का रिकॉर्ड

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार नजर आता है. अभी वो केवल एक ही सीजन में खेले हैं ऐसे में इस बार का टूर्नामेंट उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है. उन्होंने पिछले सीजन में 7 मैचों के बल्लेबाजी करते हुए 206 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक तो वहीं एक अर्धशतक भी निकला था. इस बार वो टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे जहां उनको यशस्वी जायसवाल का साथ मिलेगा. 

ये भी पढ़िए- गौतम गंभीर को इस बात पर आया गुस्सा, खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

First published on: Mar 19, 2026 05:21 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola