Afghanistan Bowling First: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप के 16 वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है। अफगानिस्तान ने जिस कदर इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया है, इससे कीवी टीम को भी उलटफेर का डर सता रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपौक में खेला जाएगा। यह मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है, ऐसे में यहां अफगानिस्तान के गेंदबाजों का जादू चल सकता है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
स्पिनरों को मिलेगी मदद
बता दें कि अफगानिस्तान के पास राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे खतरनाक स्पिनर हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के पास मोहम्मद नबी भी हैं, जो अपनी गेंद से बल्लेबाजों को चारों खाने चित करने की क्षमता रखते हैं। आखिरी बार जब चेपौका मैदान पर विश्व कप का मुकाबला खेला गया था, तो स्पिनर का जादू जमकर चला था। ऐसे में एक बार फिर से चेपौक में स्पिनरों का कमाल देखने को मिल सकता है। राशिद खान और मुजीब न्यूजीलैंड को मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि स्पिनर न्यूजीलैंड के पास भी है, ऐसे में अफगानिस्तान पर यह पासा उलटा भी पड़ सकता है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं, ऐसा न हो जाए कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड का भी समीकरण बिगाड़ दे। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को धूल चटाकर सभी को हैरान कर दिया था। अब अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के साथ भी उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL: Mumbai Indians को बड़ा झटका, विश्व कप के दौरान दिग्गज खिलाड़ी टीम से हुए अलग
न्यूजीलैंड के Playing 11
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
अफगानिस्तान के Playing 11
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines