---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: भारत-इंग्लैंड के बाद सुपर 8 में पहुंची ये टीम, तोड़ा अफगानिस्तान का चैंपियन बनने का सपना

New Zealand Qualify for Super 8: टी20 वर्ल्ड कप अब सुपर 8 स्टेज की ओर बढ़ रहा है. कुछ टीमें पहले ही कर चुकी थी. अब एक और टीम ने सुपर 8 स्टेज के लिए अपना टिकट कटा लिया है. इसी के साथ अफगानिस्तान का सुपर 8 में जाने और वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया है. वो पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 17, 2026 15:18
New Zealand Qualify for Super 8:
न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई

New Zealand Qualify for Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर सुपर 8 का टिकट कटा लिया था. 5 टीमें पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी थी. न्यूजीलैंड का क्वालिफिकेशन कनाडा के खिलाफ मैच पर निर्भर करता था. अगर कीवी टीम हार जाती, तो अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 में जगह बनाने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में जाने और चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया.

न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मैच न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच हुआ. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन जड़ दिए. युवराज समरा ने 65 गेंदों मे 110 रन बनाए, वहीं कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बना डाले. लग रहा था कि कीवी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहेगा.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड ने 30 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. कनाडा टीम के पास मोमेंटम था लेकिन रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी की. रवींद्र ने 59 और फिलिप्स ने 76 रन ठोके. इसी के चलते न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- एक कैच से कैसे हार गई ऑस्ट्रेलियाई टीम? T20 World Cup 2026 से बाहर होने का मंडराया खतरा

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप D का पॉइंट्स टेबल

रैंकिंग टीम मैच जीत हार पॉइंट नेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका 33061.477
2न्यूजीलैंड 43161.227
3अफगानिस्तान 3122-0.215
4UAE3122-0.797
5कनाडा 3030-1.865

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की रेस से बाहर हुई तीन टीमें

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सुपर 8 का टिकट कटा लिया है. साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी. अफगानिस्तान, UAE और कनाडा के पास कीवी टीम की जीत से पहले चांस था. हालांकि, उनके क्वालीफाई करते ही ये तीनों टीमें सुपर 8 की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर की IPL में होगी वापसी? भारत के हेड कोच को इस टीम से मिला धमाकेदार ऑफर!

First published on: Feb 17, 2026 03:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.