---विज्ञापन---

क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल की वापसी, शार्दुल ठाकुर बने कप्तान, मुंबई ने क्वार्टर फाइनल मैच के लिए किया टीम का ऐलान

Mumbai Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल मैच में कर्नाटक से भिड़ने के लिए मुंबई ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तानी की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, यशस्वी जायसवाल टीम में लौट आए हैं.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 2, 2026 17:03
Mumbai announced squad for Quarter Final Ranji Trophy

Mumbai Ranji Trophy Quater Final Squad: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कर्नाटक के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मुंबई टीम की कमान शार्दुल ठाकुर के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है. मुशीर खान को भी टीम में जगह दी गई है, जबकि सरफराज खान भी बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. तुषार देशपांडे भी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं. मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था. कागज पर मुंबई की टीम काफी दमदार दिखाई दे रही है.

मुंबई ने किया टीम का ऐलान

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस अहम मुकाबले के लिए मुंबई टीम में कई स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है. शार्दुल ठाकुर के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है, तो यशस्वी जायसवाल भी लौट आए हैं. यशस्वी के वापस आने से मुंबई का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है.

---विज्ञापन---

मुशीर और सरफराज का बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर बोल रहा है और क्वार्टर फाइनल मैच में भी इन दोनों से टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले सिद्धेश लाड से भी टीम इस मुकाबले में धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के विवाद को लेकर अब शाहिद अफरीदी ने उगला जहर! पाकिस्तान का किया सपोर्ट, ICC पर उठाए सवाल

6 फरवरी से होगी भिड़ंत

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई और कर्नाटक की भिड़ंत 6 फरवरी से होनी है. ग्रुप-डी में मुंबई ने टॉप पर रहते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया है. मुंबई ने कुल 7 मैचों में से 4 में जीत का स्वाद चखा,तो 3 मैच टीम ने ड्रॉ खेले.

दूसरी ओर, कर्नाटक ने 7 मैचों में 3 जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी है. मुंबई ने रिकॉर्ड 42 बार रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है. मुंबई ने आखिरी बार साल 2023-24 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. वहीं, कर्नाटक ने 2014-15 में आखिरी बार खिताब जीता था.

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई का स्क्वॉड

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद, हार्दिक तामोर, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुश कोटियान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्यांश सक्सेना, सूर्यांश शेगडे.

First published on: Feb 02, 2026 05:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.