हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MS Dhoni ने दी 'साक्षी' को बधाई, सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ माही का Video

MS Dhoni Comment Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कमेंट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। चलिए बताते हैं धोनी का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी, Image credit- News 24

MS Dhoni Viral Video Rishabh Pant’s Sister Marriage: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। धोनी पहले तो हुक्का पीने को लेकर चर्चा में आ गए थे। सोशल मीडिया पर धोनी का हुक्का पीने का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स धोनी को हुक्का पीने के कारण, उनके खिलाफ हो गए थे और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे। अब धोनी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। धोनी ने ऋषभ पंत की सिस्टर को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे वह चर्चा में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट की वापसी से 2 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, पिछले एक साल से लगातार थे टीम का हिस्सा

विज्ञापन

साक्षी पंत की सगाई में पहुंचे माही

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की बहन की सगाई में गए थे। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की सगाई 6 जनवरी को हुई थी। इस मौके पर एम एस धोनी भी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे। धोनी के अलावा भी कई क्रिकेटर भी पंत की बहन की सगाई में गए थे। सभी खिलाड़ियों ने पार्टी को खूब इंजॉय किया है। इस दौरान एम एस धोनी ने साक्षी पंत को बधाई देते हुए काफी कुछ कहा है। धोनी ने स्टेज पर चढ़कर साक्षी पंत को लेकर कुछ ऐसा बोला, जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं धोनी ने साक्षी को बधाई देते हुए क्या कहा।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का खेलना मुश्किल! MI की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन

धोनी ने वीडियो में क्या कहा

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी पंत और उनके होने वाले पति को लेकर कहा कि वे बहुत खुश लग रहे हैं। अपनी शादी से वे काफी खुश हैं और उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने काफी शानदार डांस किया है। साक्षी और उनके पति दोनों काफी अच्छे हैं। माही ने आगे कहा कि मैं उन्हें आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इसके बाद धोनी ने हंसते हुए कहा कि मेरा मतलब है कि करियर के नजरिए से मैं शुभकामनाएं देना चाहता हूं। धोनी का ये कमेंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola