Mohammed Shami: IPL 2026 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस टूर्नामेंट में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. शमी ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं. पिछले एक साल से मोहम्मद शमी भारतीय टीम से दूर हैं, जबकि वो लगातार घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. शमी 35 साल के हो गए हैं और कई लोगों को लगता है कि वो जल्द ही संन्यास ले सकते हैं. अब भारतीय तेज गेंदबाज ने खुद अपने रिटायरमेंट का समय बताया है.
मोहम्मद शमी ने बताया रिटायरमेंट प्लान
मोहम्मद शमी ने हाल ही में ‘द शुभांकर मिश्रा शो’ पर अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो कब संन्यास लेंगे. उन्होंने कहा, ‘जब मैं थक जाऊंगा, तो फैसला ले लूंगा. अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको नीचे खींचने लगती है. अगर ऐसा दिमाग में आ जाए, मतलब आप थक चुके हैं. अगर आप थक चुके हैं, तो मतलब आप बोर हो चुके हैं.’
शमी ने आगे कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है कि मैं उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा, जिस दिन उठने के बाद मुझे ये खेल बोरिंग लगने लगेगा. मुझे जिस दिन आलस आ गया, उस दिन मैं अलविदा कह दूंगा. मैं अभी बोर नहीं हुआ हूं और ना ही मुझे आलस आ रहा है. मैं अपने इस समय का आनंद ले रहा हूं. नतीजे अच्छे और सकारात्मक हैं.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: पहले मैच में ऐसी होगी PBKS और GT की प्लेइंग 11! 7 करोड़ के स्टार ऑलराउंडर को बाहर बैठाएंगे कप्तान गिल?
मैदान पर कब वापसी करेंगे मोहम्मद शमी?
IPL 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. इस टीम का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को होने वाला है. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. LSG की जर्सी में इस साल मोहम्मद शमी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. शमी ने लखनऊ के लिए 100% देने का वादा किया. उन्होंने कहा, ‘अगर लखनऊ ने मुझ पर भरोसा दिखाया है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा.’
ये भी पढ़ें:- अय्यर vs गिल: IPL 2026 में PBKS और GT के बीच आज होगा महामुकाबला, देखें स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
21 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines