IPL 2026: पहले मैच में ऐसी होगी PBKS और GT की प्लेइंग 11! 7 करोड़ के स्टार ऑलराउंडर को बाहर बैठाएंगे कप्तान गिल?

PBKS vs GT Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मैच होगा. दोनों टीमें अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

PBKS vs GT (1)
1 / 6

PBKS vs GT Possible Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. IPL का अब चौथा मैच श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच होगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर रही है. दोनों ही IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे. सभी के मन में सवाल है कि वो किस प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे. आइए PBKS और GT की संभावित प्लेइंग 11 समेत अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 112 / 6

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार)

विज्ञापन

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 113 / 6

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. (इम्पैक्ट प्लेयर: कगिसो रबाडा)

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?4 / 6

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL इतिहास में अब तक कुल 6 मैच हुए हैं. तीन मुकाबले PBKS ने अपने नाम किए हैं, वहीं गुजरात टाइटंस को भी 3 मैचों में जीत मिली है. आज जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह विरोधी टीम पर बढ़त हासिल कर लेगी.

विज्ञापन

कहां खेला जा रहा है PBKS vs GT मैच ?

कहां खेला जा रहा है PBKS vs GT मैच ?5 / 6

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच महामुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह पिच बल्लेबाजों को मदद करती है और गेंदबाजों को भी सपोर्ट मिलता है. इस मैदान पर 180-190 रन को एक अच्छा स्कोर माना जाता है.

कैसे LIVE देख पाएंगे PBKS vs GT मैच?

कैसे LIVE देख पाएंगे PBKS vs GT मैच?6 / 6

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे. इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. शाम 7 बजे टॉस होगा और दोनों टीमें 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन