Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ आर-पार की लड़ाई से पहले बाबर को मिली संन्यास की सलाह, पूर्व कप्तान ने कहा- ‘अब करो ये काम…’

Babar Azam: मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस में भी इस बल्लेबाज का बहुत बड़ा रोल रहा है. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी उन्हें टी20 फॉर्मेट से रियारमेंट की सलाह दे दी है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 28, 2026 11:55
Babar Azam

Michael Vaughan Advice For Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 28 फरवरी की शाम को श्रीलंका के खिलाफ भिड़ने वाली है, ये ‘ग्रीम आर्मी’ के लिए करो या मरो का मुकाबला है, उन्हें न सिर्फ को-होस्ट के खिलाफ फतह हासिल करना है, बल्कि जीत के फासले को बड़ा रखना है. सलमान अली आगा की टीम के लिए बाबर आजम कमजोर कड़ी साबित हुए हैं. यही वजह है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट रिटायरमेंट लेने की सलाह दे दी है.

बाबर को लेकर बोले वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बाबर आजम को लेकर अपनी राय दी. क्रिकबज पर बात करते हुए वॉन ने कहा कि टी20 शायद बाबर का सबसे मजबूत फॉर्मेट नहीं है. उन्होंने बाबर की टेक्निक की तारीफ की और उन्हें एक शानदार खिलाड़ी बताया, लेकिन बताया कि हाल के सालों में सबसे छोटा फॉर्मेट कैसे बदला है. वॉन ने कहा कि टी20 क्रिकेट ज्यादा पावर पर बेस्ड गेम हो गया है, इसकी तुलना बेसबॉल से की, जिसमें फिन एलन जैसे फिजिकली स्ट्रॉन्ग प्लेयर बस अपनी मर्ज़ी से खेल रहे हैं.

---विज्ञापन---

‘टी20 क्रिकेट छोड़ दें बाबर’

वॉन ने सुझाव दिया कि टी20 इंटरनेशनल से दूर रहने से बाबर आजम को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपना करियर आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है. वॉन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो एक शानदार खिलाड़ी है. अगर आप देखें कि पिछले 4 या 5 सालों में टी20 कैसे आगे बढ़ा है, तो ये बेसबॉल जैसा हो गया है. ये खिलाड़ी बहुत बड़े हैं. मुझे लगता है कि बाबर के लिए अपने टेस्ट करियर और 50 ओवर करियर को लंबा करने के लिए सबसे अच्छी बात ये होगी कि वह टी20आई क्रिकेट छोड़ दे.’

यह भी पढ़ें- रूहानी चेहरा, आंखों में कशिश..कौन है भारत-जिम्बाब्वे मैच की ये मिस्ट्री गर्ल? ‘नीली परी’ ने कर दिया घायल

---विज्ञापन---

T20 WC 2026 में बाबर का फ्लॉप शो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी उम्मीदों के साथ बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेशनल स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन ये बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रहे. बाबर ने अब तक इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 22.75 की 112.34 स्ट्राइक रेट से महज 91 रन अपने नाम किए है, जिनमें उनका हाईएस्ट स्कोर 46 रहा है. हो सकता है अगर वो खुद रिटायरमेंट न भी लें, तब भी पीसीबी उन्हें फ्यूचर में टी20 क्रिकेट के लिए मौका न दे.

First published on: Feb 28, 2026 11:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.