Manoj Tiwary Retire: टीम इंडिया के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखते हुए अपने संन्यास की घोषणा की है। वह पश्चिम बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते थे। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
2015 में खेला था आखिरी मुकाबला
मनोज तिवारी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने साल 2015 में टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था। मनोज तिवारी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। जबकि उन्होंने अपना आखिरी मैच जिम्बाबे के खिलाफ खेला था।
ऐसा रहा मनोज तिवारी का क्रिकेट करियर
मनोज तिवारी ने 12 वनडे मैचों की 12 पारियों में 287 रन बनाए। जिसमें एक शतक और अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा पांच विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने तीन टी-20 मैचों की एक पारी में 15 रन बनाए। जबकि आईपीएल के 98 मैचों की 85 पारियों में 1695 रन बनाए। जिसमें सात अर्धशतक शामिल है। उनका घरेलू क्रिकेट में भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
सोशल मीडिया पर लिखी इमोशनल पोस्ट
मनोज तिवारी ने क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा ‘क्रिकेट के खेल को अब अलविदा, मुझे इस खेल ने बहुत कुछ दिया है। मेरा बचपन से जो सपना था वह इस खेल से मुझे मिला है। कोचिंग देने वाले सभी कोचों का शुक्रिया। उन्होंने अपने कोच मनबेंद्र घोष का भी खास धन्यवाद दिया। जबकि माता-पिता का शुक्रिया जताया। इसके अलावा मनोज ने अपनी पत्नी को भी धन्यवाद दिया।’
बंगाल सरकार में मंत्री हैं मनोज तिवारी
मनोज तिवारी राजनीति में भी सक्रिए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां विधायक बनने के बाद वह ममता सरकार में खेल मंत्री भी हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी जारी रखा। लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।
ये भी देखें: Hardik Pandya को आया T20 सीरीज से पहले बहुत ज्यादा गुस्सा, Ind VS WI के दौरे पर क्या परेशानी आई ?
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines