MS Dhoni 10 lakh: आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने की उम्मीद है. आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं. धोनी हाल ही में बैटिंग करते हुए भी नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब आईपीएल के आगामी सीजन से पहले एमएस धोनी को अपनी जेब से 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे. धोनी को मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है.
एमएस धोनी को 10 लाख देने का मिला आदेश
एमएस धोनी को मद्रास हाईकोर्ट ने मानहानि केस में 10 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने ये आदेश राशि सीडी कंटेंट के ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद खर्च के लिए दिया है और इसे 12 मार्च 2026 तक जमा करना होगा. बता दें कि धोनी ने रिटायर्ड IPS अधिकारी जी. संपत कुमार के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मानहानि मुकदमा दायर किया था. संपत ने साल 2013 में सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में एमएस धोनी को जोड़ा था. अब इस मामले पर जस्टिस आर.एन. मंजुला ने 11 फरवरी को इस मुकदमे पर अंतरिम आदेश देते हुए धोनी को 10 लाख रुपये देने का आदेश दिया था. कोर्ट ने माही को पैसा जमा करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 दी है.
कोर्ट के इंटरप्रेटर ने सीडी के कंटेंट को ट्रांसक्राइब करने और अनुवाद करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन यह काम बहुत बड़ा और समय लेने वाला है. इसका पूरा खर्च एमएस धोनी को ही देना होगा. जज ने अपने आदेश में कहा है कि ये प्रोसेस काफी लंबा है. ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन का कुल खर्च 10 लाख रुपये कोर्ट ने तय किया है, जो एमएस धोनी को अपनी जेब से देने होंगे.
एमएस धोनी आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फैंस मैदान पर माही को बल्लेबाजी करने के लिए देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: NEP vs ITA: नेपाल के खिलाफ इटली के 2 भाइयों ने बदल डाला इतिहास, T20 विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
2 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
9 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
29 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
51 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines