ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी है वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। चोट के बाद वापसी करते ही केन विलियमसन ने एक बड़ा कारनामा करते हुए खास उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं। बता दें, न्यूजीलैंड टीम की शानदार शुरुआत रही है।
विलियमसन ने हासिल की खास उपलब्धि
बता दें, मैच में केन विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक विलियमसन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं इस मैच में विलियमसन ने 11 रन बनाते ही विश्व कप इतिहास में अपने 1000 रन पूरे कर लिए है। विश्व कप में 1000 रन पूरे करने वाले केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। बता दें, विलियमसन ने ये 1000 रन सबसे तेज पूरे किए है। 25 मैचों की 24 पारी में केन ने ये कारनामा करके दिखाया है।
1. केन विलियमसन (24 पारी 1000 रन)
2. रॉस टेलर (30 पारी 1000 रन)
3. स्टीफन फ्लेमिंग (32 पारी 1000 रन)
बता दें, केन विलियमसन टूर्नामेंट के शुरुआती मैच खेले थे उसके बाद उनको चोट लग गई थी। चोट के चलते उनको दो मैचों से बाहर बैठना पड़ा था। बता दें, केन को हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। अब प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी से कीवी टीम को काफी मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya की जगह किसे मिलना था मौका? फैंस ने सुझाए 4 नाम, प्रसिद्ध कृष्णा के चयन ने चौंकाया
विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने संभाली थी। बता दें, इस विश्व कप में भी विलियमसन ने चोट के बाद ही वापसी की थी। उनको आईपीएल के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद उनको आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था।
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
28 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
29 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines