Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाजों की बात होती है, तो उसमें सबसे ऊपर जो रूट का नाम आता है. जो रूट के छोटे भाई बिली भी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हैं. अब बिली रूट ने सिर्फ 34 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. 11 सालों के क्रिकेट करियर में उन्होंने कुल 193 मुकाबले खेले हैं. बिली ने अपना आखिरी मुकाबला 15 सितंबर को ग्लेमोर्गन के लिए सरे के खिलाफ खेला था. जहां पर उन्होंने कुल 22 रन बनाए थे. रूट अपने बड़े भाई की तरह कभी इंग्लैंड के लिए नहीं खेल पाए.
बिली रूट ने लिया क्रिकेट से संन्यास
जो रूट के छोटे भाई बिली ने साल 2015 में प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. सबसे पहले उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच खेला था. जिसके 2 सालों के बाद उन्होंने लिस्ट ए और टी-20 मुकाबला खेला था. बिली ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि उसके बाद भी वो इंग्लिश टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए थे. बिली ने ग्लेमोर्गन से पहले नॉटिंघमशायर के लिए भी काउंटी क्रिकेट भी खेला है.
बल्लेबाजी के साथ ही साथ बिली ने कुछ मौकों पर गेंदबाजी भी की है. हालांकि अपने प्रोफेशनल करियर में बिली ने कुल 14 विकेट हासिल किए थे. लिस्ट ए क्रिकेट में बिली का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में बिली ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. आखिरी टी-20 मुकाबला 2023 में खेला था. वहीं आखिरी लिस्ट ए मुकाबला रूट ने 2025 में खेला था. काउंटी के पिछले 2 मैचों में वो बुरी तरह से फेल हो गए थे.
जानिए बिली रूट का रिकार्ड
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिली रूट ने खुल 83 मैच खेले हैं. जिसकी 141 पारियों में उन्होंने 32.08 की औसत से 4107 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं. इस बीच रूट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 229 रनों का रहा है. रूट ने 27 कैच भी पकड़ा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिली के नाम 8 विकेट है.बात लिस्ट ए क्रिकेट की करें तो बिली ने कुल 60 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 40.60 की औसत से 1665 रन बनाए हैं.
बिली ने 3 शतक और 9 अर्धशतक लिस्ट ए में बनाए हैं. इस दौरान बिली का स्ट्राइक रेट 89.66 का रहा है. रूट ने 6 विकेट भी अपने नाम किया है. इसके अलावा रूट ने कुल 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 39 पारियों में 21.13 की औसत से 634 रन बनाए हैं. इस बीच रूट का स्ट्राइक रेट 111.81 का रहा है. हालांकि गेंदबाजी में रूट का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में खराब रहा है.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines