27 सितंबर को सुपर संडे पर होंगे 3 बड़े ODI मुकाबले, भारत समेत 6 टीमें होंगी एक्शन में, जानिए कब और कहां देख पाएंगे LIVE

Upcoming ODI matches on September 27: क्रिकेट फैंस को रविवार, 27 सितंबर के दिन भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है. इस सुपर संडे पर तीन बड़े वनडे मुकाबले खेले जाएंगे और टीम इंडिया समेत कुल 6 टीमें एक्शन में होंगी. यहां जानिए आप इन मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Virat Kohli-Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (PIC Credit -ANI)

Upcoming ODI matches on September 27: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार, 27 सितंबर का दिन बेहद खास और रोमांचक होने वाला है. इस सुपर संडे के दिन फैंस को तीन बड़े वनडे मुकाबले देखने को मिलेंगे और टीम इंडिया समेत कुल 6 टीमें एक्शन में होंगी. 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसी दिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी आमने-सामने होंगी. तो चलिए जानते हैं ये तीनों कब और कहां खेले जाएंगे. साथ ही आप इन मुकाबलों को कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

27 सितंबर को होंगे 3 बड़े वनडे मुकाबले

रविवार, 27 सितंबर को सबसे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, इसी दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी खेला जाएगा. यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र हुए बाहर

विज्ञापन

भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. वहीं, भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

वहीं, अगर आप इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे मैच देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैलन पर किया जाएगा. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

27 सितंबर को होने वाले वनडे मुकाबले का शेड्यूल

मुकाबलामैच समय (IST)स्थान
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलियादूसरा वनडेदोपहर 1:30 बजे जोहान्सबर्ग
भारत बनाम वेस्टइंडीजपहला वनडेदोपहर 2:00 बजेतिरुवनंतपुरम
इंग्लैंड बनाम श्रीलंकातीसरा वनडेदोपहर 3:00 बजे केनिंग्टन ओवल

ये भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद RCB के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की वापसी, रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में मिल सकती है जगह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ