हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बूम-बूम बुमराह के आगे पानी मांगता है ये कैरेबियाई बल्लेबाज, अहमदाबाद में भी जस्सी के आगे हुआ चारों खाने चित

Bumrah vs John Campbell: भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बैटिंग उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बुमराह की गेंद पर आसान सा कैच देकर पवेलियन लौटे.

विज्ञापन
Bumrah vs Campbell

Bumrah vs John Campbell: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और तीन बल्लेबाज 50 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट चुके हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कैंपबेल को एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई. बुमराह के खिलाफ कैंपबेल अपने शर्मनाक रिकॉर्ड को एक बार फिर बदलने में पूरी तरह से नाकाम हे.

बुमराह ने फिर किया कैंपबेल का शिकार

वेस्टइंडीज की ओर से पारी का आगाज करने टैगेनारिन चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी. चंद्रपॉल 11 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और उन्हें मोहम्मद सिराज ने चलता किया. पहला विकेट 12 के स्कोर पर गंवाने के बाद अभी कैरेबियाई टीम के खाते में सिर्फ 8 रन ही और जुड़े थे कि कैंपबेल भी बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को कैच देकर चलते बने. कैंपबेल सिर्फ 8 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह संग मिलकर लगाई डांस फ्लोर पर आग! एक से बढ़कर एक धांसू स्टेप्स से लूटी महफिल

विज्ञापन

टेस्ट क्रिेकेट में यह तीसरी बार जस्सी ने कैंपबेल को चलता किया है. बुमराह ने कैंपबेल को अब तक कुल 49 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें वेस्टइंडीज का बैटर सिर्फ 15 रन ही बना सका है. बुमराह के खिलाफ कैंपबेल का बैटिंग औसत महज 5 का रहा है, जबकि वह तीन बार अपना विकेट गंवा चुके हैं.

23 साल से एक टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पिछले 23 साल में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. कैरेबियाई टीम को आखिरी टेस्ट जीत साल 2002 में नसीब हुई थी, इसके बाद से वेस्टइंडीज टीम इंडिया के खिलाफ जीत को तरसती रही है. वहीं, वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज साल 1983 में जीती थी.यानी पिछले 42 साल से वेस्टइंडीज ने भारत में एक भी टेस्ट सीरज नहीं जीती है. पहले टेस्ट में भारतीय टीम बुमराह और सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है. रविंद्र जडेजा का साथ निभाने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में रखा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola