हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बढ़ेगी टेंशन!

Ishan Kishan: ईशान किशन ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 3 मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. हालांकि वह एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए हैं. लेकिन ईशान हैदराबाद में कमाल कर सकते हैं. उनके आंकड़े यहां शानदार हैं.

विज्ञापन
ईशान किशन/ Image Source: ANI

Ishan Kishan: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. अब तक खेले गए 3 मैच में भारत ने 2 जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच वेस्टइंडीज ने जीता है. भारत की निगाहें सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी. वहीं, वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी. इस मैदान पर ईशान किशन का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिससे वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की टेंशन बढ़ने वाली है.

ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड

ईशान किशन ने अब तक भारत के लिए इस मैदान पर कोई भी टी-20 मैच नहीं खेला है. लेकिन आईपीएल में इस बल्लेबाज ने खूब रन बनाए हैं और इस मैदान को वह अच्छे से जानते हैं. ईशान ने अब तक खेले गए खेले गए 18 टी20 मुकाबलों में 36.46 की औसत और 160.41 के स्ट्राइक रेट से 547 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शानदार शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं. ऐसे में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को लेकर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा दावा, बोले- क्रिस गेल की तरह लंबे समय तक याद रखा जाएगा नाम’

विज्ञापन

कैसा है पिच का मिजाज?

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबाज यहां दिल खोलकर रन बनाते हैं. यहां की पिच पाटा है इसलिए गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. इस मैदान पर आमतौर पर बड़े स्कोर बनते हैं. आउटफील्ड काफी तेज होने के कारण यहां बड़ा स्कोर बनता है. भारत और वेस्टइंडीज के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. ऐसे में आगामी मैच में बड़ा स्कोर बनते हुए दिख सकता है. दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में भी हैं. रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर चुकी है.

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना कम

अब तक खेले गए तीन मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई है. दूसरे मैच में संजू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक अपने नाम किया था. इस लिहाज से वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola