IPL 2027: आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को फ्रेंचाइजी ने हटा दिया है. उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी अगले हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसके कारण टीम मैनेजमेंट में बड़े बदलाव तय नजर आ रहे हैं. इसी के साथ रिपोर्टस आ रही है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने हेड कोच बनने के लिए 18 से 20 करोड़ मांगे हैं.
क्या इयोन मॉर्गन ने मांगे 18 से 20 करोड़?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले हेड कोच का सिलेक्शन करने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन से बात की है. मॉर्गन से खुद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी बात कर रहे हैं. इन दोनों के बीच बातचीत भी बहुत अच्छी रही है. लेकिन खबरों के मुताबिक सीएसके का हेड कोच बनने के लिए मॉर्गन ने 18 से 20 करोड़ मांगे हैं. जिसके कारण ही दोनों के बीच होने वाली ये डील अभी तक फाइनल हो सकी है.
मॉर्गन ने कप्तान के तौर पर बहुत सफलता हासिल की है. उनकी कप्तानी में ही इंग्लिश टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 जीता है. इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2021 का फाइनल खेला था. ऐसे में सीएसके फ्रेंचाइजी उन्हें अपने जोड़ना चाहती है. जिससे आईपीएल 2027 से फ्रेंचाइजी अपने खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल सके. चेन्नई की टीम आईपीएल 2027 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए मेहनत कर रही है.
सीएसके मैनेजमेंट में बड़े बदलाव लगभग तय
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2027 में खेलने के लिए मनाने में लगी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 में टीम के मेंटॉर की भूमिका निभा सकते हैं. जिसके कारण ही धोनी अब बल्लेबाजी कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी को नहीं चाहते हैं. हसी लंबे समय से टीम का हिस्सा है, उनके रहने से टीम के खेलने का अंदाज बदलना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: 14 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, एजबेस्ट में हुआ बुरा हाल
इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अब बल्लेबाजी कोच के रूप में तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत को रखने का फैसला किया है. इंद्रजीत को हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के फिटनेस कैंप में देखा गया था. जिसके कारण ही इस रिपोर्ट को भी सही माना जा रहा है. इंद्रजीत घरेलू क्रिकेट के एक बड़े सुपरस्टार रहे हैं. जिसके कारण ही वो सीएसके के युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ बेहतर काम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: 133 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान की पारी, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने किया पस्त
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines