IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने पहले ही मैच में धमाकेदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी है इस मैच में फ्रेंचाइजी के लिए विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 181.58 के स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके बल्ले में अभी कितनी और धार बाकी है. विराट की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है आइए आपको बताते हैं.
मोहम्मद कैफ का पोस्ट वायरल
विराट कोहली की इस शानदार पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उनका ये पोस्ट आग की तरह फैला. उन्होंने लिखा, “सोचिए ऑस्ट्रेलिया में 2 बार डक होने पर लोग कह रहे थे कि विराट कोहली खत्म हो गया है. व्हाइट बॉल में उनके आखिरी 10 स्कोर कुछ इस प्रकार हैं…74, 135, 102, 65, 131, 77, 93 , 23, 124 and 69 नाबाद इस मैच में हैं.” कैफ ने अपने इस बयान से उन लोगों पर निशाना साधा है जो कि उनके ऊपर लगातार बढ़ती उम्र को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे.
विराट के बल्ले ने दिया आलोचकों को जवाब
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 8 हजार रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया है. इस सीजन उनकी फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वो सबसे पहले 9 हजार रनों तक पहुंचने वाले भी पहले खिलाड़ी बनेंगे. सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए करारे शॉट्स खेले. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके तो वहीं 5 गगनचुंबी छक्के भी निकले. आरसीबी का अगला मुकाबला अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 5 अप्रैल को होगा.
ये भी पढ़िए- RCB Vs SRH: विराट कोहली ने पाकिस्तान के शोएब मलिक को छोड़ा पीछे, अब जोस बटलर की बारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
16 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
19 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
34 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
44 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines