IPL 2025: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है. अब तक 13 मैच हो चुके हैं. इस सीजन में सबकी नजर मेगा ऑक्शन के 2 सबसे महंगे खिलाड़ियों ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर है. शुरुआती 13 मैचों के बाद इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है. एक तरफ जहां पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले हुई है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम को बड़ा झटका लगा है. आइए जानते हैं कैसे..
दरअसल, पिछले साल यानी 2024 के दिसंबर में हुई मेगा नीलामी में टीमों ने जमकर पैसा खर्च किया था. इसलिए आईपीएल 2025 में कई बड़े बदलाव दिख रहे हैं. 5 टीमें नए कप्तान के साथ मैदान में उतरी हैं. सीजन के 2 सबसे महंगे खिलाड़ियों को दो अलग-अलग टीमों ने कप्तान बनाया है. ऋषभ पंत जहां लखनऊ की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं पंजाब ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी है.
किसे कितना पैसा मिला था?
ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन यह खिलाड़ी दिल्ली के लिए खेला था, लेकिन नीलामी से ठीक पहले उन्होंने दिल्ली से हटने का फैसला किया था. वहीं केकेआर से रिलीज किए गए श्रेयस अय्यर बने दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पंत का प्रदर्शन देख फैंस हैरान
IPL 2025 में ऋषभ पंत के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो तीनों मैच में वो फ्लॉप हुए हैं. पंत ने 0, 15, और 2 रन किए. यह आंकड़े साबित करते हैं कि पंत बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने विकेटकीपिंग में भी सिर्फ 3 कैच ही लपके. इस तरह लखनऊ को झटका लगा है, क्योंकि इस टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी, जो कप्तान भी है वो पूरी तरह फ्लॉप रहा है.
श्रेयस अय्यर हिट रहे हैं
श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की बात करें तो वो इस सीजन अब तक हिट रहे हैं. पंजाब किंग्स को उन्होंने अपनी कप्तानी में शुरुआती दोनों मैच जिताए और बल्ले से भी कमाल किया. पहले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए, फिर दूसरे मैच में भी गुजरात के खिलाफ नाबाद 52 रन की पारी खेली.
क्या पंत कर पाएंगे वापसी?
अब देखना होगा कि ऋषभ पंत आगे के मैचों में अपना फॉर्म वापस ला पाते हैं या नहीं. वहीं श्रेयस अय्यर अपनी शानदार लय जारी रखना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
49 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines