Jasprit Bumrah Unfollowed MI: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस आ गए हैं। पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, लेकिन मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में ट्रेड कर लिया है। ऐसे में अब शुभमन गिल को गुजरात का कप्तान बना दिया गया है। इन सबके बीच अब मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया है। फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, फैंस को लग रहा है कि बुमराह और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
बुमराह ने लगाई इंस्टा स्टोरी
जसप्रीत बुमराह ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों सोशल मीडिया हैंडल से बुमराह को अनफॉलो कर दिया है। बुमराह ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाया है, जिसमें लिखा है ‘ Silence is Sometimes the Best Answer’। इसका अर्थ हुआ कि कभी-कभी किसी सवाल का सबसे अच्छा जवाब होता है चुप रहना है। इससे साफ है कि बुमराह के मन में काफी कुछ चल रहा है। बुमराह जबरदस्ती चुप रहने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी पर बुमराह खुश नहीं है। बुमराह नहीं चाहते थे कि पांड्या एमआई में लौटे, लेकिन अब पांड्या की ट्रेडिंग के बाद बुमराह नाराज हो गए हैं, इसलिए मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya को IPL से बैन करने की मांग, MI में शामिल होने पर क्यों भड़के फैंस?
बुमराह के स्टोरी के कई संकेत
बुमराह ने एक और स्टोरी लगाया है, जिसमें लिखा हुआ है कि ‘something being greedy is good and being loyal is not’। इसका अर्थ हुआ कि किसी चीज के लिए लालची होना अच्छी बात है, लेकिन किसी के लिए वफादार होना अच्छी बात नहीं है। बुमराह का यह पोस्ट काफी कुछ बयां कर रहा है। बुमराह मुंबई इंडियंस के किसी फैसले से खुश नहीं है। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। बुमराह का मुंबई को अनफॉलो करना इस बात की ओर चीख-चीख कर संकेत कर रहा है कि बुमराह एमआई से खुश नहीं हैं और कभी भी मुंबई से विदाई ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines