Hardik Pandya को IPL से बैन करने की मांग, MI में शामिल होने पर क्यों भड़के फैंस?

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर फैंस भड़क उठे हैं। फैंस ने पांड्या को आईपीएल से बैन करने की मांग की है। क्या है इसका कारण

Fans demanded ban Hardik Pandya from IPL 2024 Behalf of Ravindra jadega

हार्दिक पांड्या।

Fans demanded to ban Hardik Pandya: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। हार्दिक पांड्या को मुंबई ने अपनी टीम में ट्रेड कर लिया है। कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं। अब हार्दिक के मुंबई में शामिल होने के बाद फैंस खुश नहीं है, बल्कि हार्दिक पांड्या पर भड़क उठे हैं। फैंस का गुस्सा इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि हार्दिक पांड्या को आईपीएल से बैन करने की मांग तक उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस क्यों कर रहे पांड्या को बैन करने की मांग?

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल किया जा रहा है। फैंस मांग कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को आईपीएल के इस सीजन से बैन किया जाए। लेकिन बड़ा सवाल है कि पांड्या के मुंबई में शामिल होने से फैन क्यों भड़क रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसका क्या कारण है। बता दें कि आईपीएल का रूल कहता है कि कोई भी खिलाड़ी किसी फ्रैंचाइजी से खुद को अपनी टीम में शामिल करने के लिए नहीं कह सकता है। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था, जब भारत के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ रिन्यूअल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करके मुंबई इंडियंस के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत कर रहे थे, इस कारण से उन्हें बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीसीसीआई से शिकायत करने की सलाह

फैंस रविंद्र जडेजा का ही उदाहरण देकर मांग कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या को भी आईपीएल से बैन किया जाे। फैंस का कहना है कि जब जडेजा को बैन कर दिया गया था, तो पांड्या को बैन क्यों नहीं किया जा रहा है। फैंस गुजरात टाइटंस को यह भी सलाह दे रहे हैं कि आप बीसीसीआई से इसकी शिकायत करो और हार्दिक पांड्या को बैन करो। अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या सचमुच में हार्दिक पांड्या पर कुछ एक्शन लिया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ