IPL 2023: आईपीएल 2023 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस फॉर्म में लौट आई है। मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 6 विकेट से हरा दिया। बुधवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हासिल कर लिया।
जीत के बाद क्या बोले रोहित?
एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- जब हमने टी20 प्रारूप की शुरुआत की थी तो 150 विजयी स्कोर था। एक अतिरिक्त बल्लेबाज भी बहुत बड़ा अंतर डालता है। रोहित ने कहा कि इस सीजन में औसत स्कोर लगभग 180 है, मैं चेक कर रहा था। स्काई कुछ ओवरों से ऐसा कर रहा है। विकेट के पीछे खेलना उसकी ताकत है। उन्होंने इसका बखूबी इस्तेमाल किया। किशन और स्काई ने शानदार बल्लेबाजी की।
ईशान किशन की तारीफ की
रोहित शर्मा ने कहा कि सीज़न की शुरुआत से पहले, हमारे बीच बातचीत हुई कि हम अपना क्रिकेट कैसे खेलना चाहते हैं। नतीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। हम वहां जाना चाहते हैं और बस खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं। आप इधर-उधर के खेल हारेंगे। किशन शक्तिशाली है। वह इस तरह के शॉट्स का अभ्यास करता है। वह पिछले कुछ हफ्तों से वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है।
मुंबई इंडियंस ने 215 रन का टारगेट 18।5 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 और ईशान किशन ने 41 गेंद पर 75 रन की मैच विनिंग पारियां खेलीं। दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 26 और टिम डेविड ने 10 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी।
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
24 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
50 mins ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
6 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines