IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लीग स्टेज में ही बाहर हो गई हो लेकिन टीम की तरफ से कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस साल बेहतरीन रहा है। इनमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का भी नाम है। जिन्होंने इस सीजन लगातार दो शतक जड़े और सभी को अपना मुरीद बना लिया। ऐसे में कोहली के टी20 करियर को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है।
सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर उठाई ये मांग
विराट कोहली के आईपीएल में प्रदर्शन को देख गदगद हुए सुनील गावस्कर ने उन्हें जून 2023 में खेली जाने वाली टी20 सीरीज में शामिल करने की मांग उठाई है। गावस्कर का ये भी मानना है कि विराट जिस लय में हैं अगर वे इसे जारी रखते हैं तो 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें जरुर शामिल किया जाना चाहिए।
गावस्कर ने कही ये बात
स्पोर्ट्सतक से चर्चा करने के दौरान विराट कोहली के टी20 में भविष्य को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि – टी20 वर्ल्ड कप अगले साल होगा और उससे पहले आईपीएल होगा। विराट ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। अगर वह अगले आईपीएल में भी इसी तरह रन बनाते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें टीम इंडिया में चुना जाना चाहिए। साथ ही अगर भारत अगले कुछ महीनों में किसी अन्य टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलता है तो उसकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसे टीम में होना चाहिए।’
विराट कोहली का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में शुरुआत से ही बेहतरीन लय बरकरार रखी और अपनी टीम आरसीबी को कई मुकाबले जिताए। उन्होंने इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबलों में 53.25 की बेहतरीन औसत से 639 रन बनाए हैं। वे लीग स्टेज तक आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद थे। कोहली के अलावा उनकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी दूसरे नंबर पर मौजूद थे।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
5 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
15 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
59 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines