IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर टी20 लीग है। इस बार RCB की टीम बढ़िया दिख रही है। इस टीम को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि ‘आरसीबी के पास आईपीएल के आगामी सीजन में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।’
संजय मांजरेकर ने RCB के गेंदबाजी आक्राण की तारीफ की
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि RCB के गेंदबाजी आक्रमण में गहराई है, वह सबसे बेहतर बॉलिंग अटैक नजर आ रहा है। आरसीबी अपना पहला मैच 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस बार फॉफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली इस टीम ने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली को भी 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा है।
मांजरेकर ने बताई RCB की ताकत
मांजरेकर ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘भले ही जोश हेजलवुड फिट नहीं हो, उनके पास टॉपली हैं, स्पिन में वानिंदु हसारंगा हैं। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज भी हैं। मैक्सवेल भी गेंदबाजी करते हैं। तो उनका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है।’ यही सर्वश्रेष्ण गेंदबाजी ही RCB का एक्स फैक्टर है।’
ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी RCB
आईपीएल के इतिहास में RCB एक ऐसी टीम है, जो हमेशा सितारों से सजी रही, लेकिन इस टीम ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता। हालांकि फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी में आरसीबी इस साल अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी, लेकिन चिंता की बात ये है कि टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले ही कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए हैं।
RCB को 2 बड़े झटके
RCB को आईपीएल से पहले ऑलराउंडर विल जैक्स के रूप में बड़ा झटका लगया है। यह खतरनाक खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। आरसीबी ने जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया है, जबकि पिछला सीजन बेहतर खेलने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार भी आधा सीजन मिस कर सकते हैं।
और पढ़िए – टीम इंडिया में कैसे वापसी करेंगे शिखर धवन? बल्लेबाज ने दिया ये बयान
आईपीएल 2023 के लिए RCB की पूरी टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines