IPL 2023: आईपीएल 2023 में बल्ले से धमाल मचा रहे गुजरात टाइटन्स के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि गिल के पास बड़ा बल्लेबाज बनने की पूरी क्षमता है।
रॉबिन उथप्पा ने गिल को लेकर कही ये बात
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा रॉबिन ने कहा कि भविष्य में शुभमन गिल के पास इतना पोटेंशियल है कि वह महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज बन सकते हैं। मुझे वास्तव में लगता है कि उनके पास वो चीज है। वो एक जबरदस्त प्लेयर हैं जो काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इस वक्त काफी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं।
कोहली भी कर चुके हैं गिल की तारीफ
रॉबिन उथप्पा से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी शुभमन गिल की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वो अगले जेनरेशन के बल्लेबाजों को लीड कर सकते हैं। सनराइजर्स के खिलाफ गिल ने जब शतक बनाया तो विराट ने कहा था कि शुभमन गिल के पास काफी ज्यादा पोटेंशियल है। आप अगले जेनरेशन को लीड कीजिए। आपको आर्शीवाद।’
इस सीजन गिल का प्रदर्शन
दरअसल, आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। इस युवा खिलाडी़ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी। ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था। वह इस सीजन 13 मैचों में 576 रन बना चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
11 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
54 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines