नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली का मानना है कि ऋषभ पंत की चोट उन युवाओं के लिए एक अवसर के रूप में काम करेगी जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पूर्व कप्तान की अनुपस्थिति में आगे बढ़ना चाहते हैं। डीसी ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया है। पंत मंगलवार को टीम का हौसला बढ़ाने अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली पहुंचे।
पंत के कैलिबर का खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में बदला नहीं जा सकता
आईपीएल 2023 में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ डीसी के मैच से पहले गांगुली ने स्वीकार किया कि पंत के कैलिबर का खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में बदला नहीं जा सकता। पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि महान विकेटकीपर एमएस धोनी के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद पंत एक बेहतर खिलाड़ी बन गए।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: लगातार दूसरी जीत के बाद टॉप पर गुजरात की टीम, दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान
ऋषभ को मिस करेंगे
गांगुली ने कहा- जाहिर तौर पर टीम को ऋषभ की कमी खलेगी, लेकिन यह दूसरों के लिए कदम बढ़ाने का मौका है। हम सीजन के लिए ऋषभ को मिस करेंगे क्योंकि जसप्रीत बुमराह, ऋषभ और श्रेयस जैसे खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में बदले नहीं जा सकते। मैं इसे किसी के बेहतर बनने के अवसर के रूप में देखता हूं क्योंकि एमएस धोनी के खेलना बंद करने के बाद से ऋषभ बेहतर हो गए हैं। इस तरह से खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं। आप देखिए शुभमन गिल बेहतर हो रहे हैं, रुतुराज गायकवाड़ अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए यह एक मौका है। ऋषभ की कमी खलेगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है उनका स्वस्थ होना। गांगुली ने पृथ्वी शॉ और सरफराज खान का भी समर्थन किया।
और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: पंजाब और राजस्थान के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, घर बैठे ऐसे देखें लाइव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines