हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: वाइड और नो बॉल के लिए रिव्यू लेने पर हर्षल पटेल ने उठाए सवाल, कहा- नहीं मिलेगा 100 प्रतिशत सही फैसला

विज्ञापन

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होने वाली है। इस साल इस टूर्नामेंट में कई नए नियम लागू किए जाएंगे। जिसमें अब गेंदबाज या बल्लेबाज वाइड के लिए भी रिव्यू ले सकेंगे। इस रुल को लेकर एकतरफ जहां फैंस उत्साहित हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धाकड़ गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस पर नाराजगी जताई है।

इससे सटीक निर्णय लेने में दिक्कत होगी- हर्षल पटेल

हर्षल ने आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स कैंप में शामिल होने से पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा कि “तकनीक निश्चित रूप से उन स्थितियों में सहायक हो सकती है जहां आप काले और सफेद को अलग कर सकते हैं, लेकिन ये गेंदें हमेशा ग्रे होने वाली हैं, विशेष रूप से वाइड-बॉल लाइनें। क्योंकि आप वास्तव में ये नहीं तय कर सकते कि बल्लेबाज कितना आगे बढ़ा है।’

और पढ़िए – IPL के बाद पाकिस्तान की फ्लाइट पकड़ेगा LSG का ये दिग्गज, PCB कोच बनाने के लिए तैयार

हर्षल ने आगे ये भी कहा कि ‘ आप जज नहीं कर पाएंगे कि बल्लेबाज ने कितना मूव किया, क्या गेंद उसकी पहुंच के अंदर थी या नहीं और गेंद का एंगल क्या था। दाएं हाथ का गेंदबाज किस एंगल से गेंदबाजी करता है और बाएं हाथ का गेंदबाज किस एंगल का प्रयोग करता है, उसमें एक काफी बड़ा अंतर होगा। मुझे नहीं पता कि जब फैसला लिया जाएगा तो इन सारे फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाएगा या नहीं।’ हर्षल के मुताबिक इससे सटीक निर्णय नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – ODI World Cup: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम, फिर भी खेलेगी वनडे वर्ल्ड कप, जानिए कैसे

वुमेंस प्रीमियर लीग में लागू हुआ था नियम

दरअसल हाल ही में संपन्न हुए वुमेंस आईपीएल में वाइड और नो बॉल के लिए भी डीआरएस के नियम को लागू किया गया था और खिलाड़ियों ने इसका काफी प्रयोग भी किया था। वही नियम आईपीएल 2023 में भी लागू हो रहा है। टी20 के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब नो बॉल और वाइड के लिए डीआरएस लेने का नियम लागू किया गया है। इस नियम का सबसे पहले उपयोग मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ सीजन के पहले ही मैच में किया था और अंपायर को अपना वाइड का फैसला बदलना पड़ा था।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola