IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से मात दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 240 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम को यहां तक पहुंचाने में शुभमन गिल के शतक के अलावा साई सुदर्शन ने भी दमखम दिखाया और 43 रन बनाए। उनकी इस पारी की राशिद खान ने भी जमकर तारीफ की है।
वे टीम इंडिया के लिए बनेंगे शानदार खिलाड़ी- राशिद खान
गुजरात टाइटंस के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान ने साई सुदर्शन को भारतीय टीम का भविष्य बताया है और उनके टेलेंट और मेहनत पर भरोसा जताया है। गुजरात टाइटंस के पॉडकास्ट पर बात करते हुए राशिद ने कहा कि ‘साई सुदर्शन एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है, वह गुजरात टाइटंस समेत टीम इंडिया के लिए भविष्य में एक शानदार खिलाड़ी बनने वाला है।’
राशिद खान ने आगे कहा, ‘मेरे अनुसार मैंने उसके बारे में जो कुछ भी देखा है, वह सिर्फ इस साल नहीं खेला है। पिछले साल भी जब हमने उसे नेट्स में देखा, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है उसकी मानसिकता, उसकी तैयारी, उसकी मेहनत, वह सबसे अलग है। अगले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी बनेगा।’
साई सुदर्शन का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन ने इस आईपीएल में टीम के लिए सिर्फ 7 ही मुकाबले खेले हैं लेकिन जब भी उन्हें बुलाया गया है तब उन्होंने बढ़िया परफॉर्मेंस दी है। सुदर्शन ने अब तक 7 पारियों में 266 रन बनाए हैं। वे टीम में किसी भी पोजिशन पर खेल लेते हैं। सुदर्शन ने इस दौरान 25 चौके और 6 छक्के भी जड़े हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines