IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान कमाल कर रहे हैं। 35 मैचों के बाद वह पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 2 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज से पर्पल कैप छीनी है। अब राशिद खान के 14 विकेट हो गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 13 विकेट के साथ सिराज बने हुए हैं।
पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर राजस्थान के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गए 7 मैचों में पंजाब के लिए कुल 13 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं, जिनके 12 विकेट हैं। पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में कुल 12 विकेट झटके हैं।
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
14- राशिद खान, मैच 7
13- मोहम्मद सिराज, मैच 7
13- अर्शदीप सिंह, मैच 7
12- युवजेंद्र चहल, मैच 7
12- तुषार पांडे, मैच 7
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1650904304734314498?s=20
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
9 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
44 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines