IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इस सीजन में अब तक हर टीम ने एक-एक मैच खेल लिया है। जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ की टीम मौजूद है।
आईपीएल 2023 के तीसरे दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन पटखनी देकर और दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से मात देकर सीजन का आगाज किया है। इन दोनों जीत के बाद सीजन की प्वाइंट्स टेबल में भी काफी बदलाव देखा गया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘आपका फेवरेट शॉट कौन सा है’? चहल के सवाल पर जोस बटलर ने दिया ये जवाब
IPL 2023 Points Table: राजस्थान टॉप पर मौजूद, चेन्नई-मुंबई की हालत खराब
आईपीएल में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है। इन सभी टीमों के खाते में दो अंक है। जिसमें अच्छी नेट रनरेट के कारण राजस्थान की टीम टॉप पर है।
IPL 2023 प्वाइंट्स टेबल
टीम अंक
1. राजस्थान रॉयल्स – 2
2.लखनऊ सुपर जायंट्स – 2
3.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – 2
4.गुजरात टाइटन्स – 2
5.पंजाब किंग्स – 2
6.कोलकाता नाइट राइडर्स – 0
7.चेन्नई सुपर किंग्स – 0
8.मुंबई इंडियन्स – 0
9.दिल्ली कैपिटल्स – 0
10सनराइजर्स हैदराबाद – 0
IPL 2023: 10 टीमें खेलेगी 70 मैच
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
IPL: सबसे सफल टीम है मुंबई
बता दे कि आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 IPL खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 4 IPL टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
24 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
56 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines