IPL 2023: आईपीएल 2023 में 64 मैच खेले जा चुके हैं। 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने 15 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फेरबदल हुआ है। डेविड वॉर्नर ने एक स्थान की छलांग लगाई है। अब वह चौथे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
64 मुकाबलों के बाद ज्यादा चौके लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं, उन्होंने 74 चौके लगाए हैं। खास बात ये है कि जायसवाल ने 26 छक्के भी जड़े हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नंबर पर है। जायसवाल ने 13 मैचों में 575 रन बनाए हैं। नीचे देखिए अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
64 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
74- यशस्वी जायसवाल (RR)
62- शुभमन गिल (GT)
62- डेविड वार्नर (DC)
58- डेवोन कॉनवे (CSK)
52- सूर्यकुमार यादव (MI)
50- ईशान किशन (MI)
48- फाफ डु प्लेसिस (CSK)
47- शिखर धवन (PBKS)
42- जोश बटलर (RR)
40- विराट कोहली (RCB)
लिस्ट में ये खिलाड़ी भी हैं शामिल
इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे, डेवॉन चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और छठवें नंबर पर ईशान किशन आ गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम नहीं हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
24 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
35 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines