हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB: लगातार 11वीं बार सीजन का पहला मैच हारी मुंबई इंडियंस की टीम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवे मैच में मुंबई इंडिसंस की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये उनका पहला मैच था और इसमें हार के साथ ही टीम का 10 सालों से चल रहा सिलसिला जारी रहा। दरअसल मुंबई इंडियंस लगातार 11वीं बार आईपीएल का पहला मैच हार गई है और उसने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मुंबई इंडियंस ने भले ही 2013 से अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो, लेकिन उस सीजन से मुंबई इंडियंस का पहले मैच में हार का सिलसिला जो शुरू हुआ वो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई ने आखिरी बार सीजन का अपना पहला मैच 2012 में जीता था, लेकिन उसके बाद से कभी भी टीम को पहले मैच में जीत नहीं मिल सकी है।

और पढ़िए – IPL 2023: केकेआर को लगा बड़ा झटका, टी20 में 450 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने टूर्नामेंट में खेलने से किया इंकार

विज्ञापन

वापसी करने में माहिर है मुंबई की टीम

10 साल से पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करने में कामयाब रही है। टीम ने इन 10 सीजन के दौरान पांच खिताब जीते हैं। साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की टीम पहला मैच हारने के बाद विजयी बनीं है।

2012 के बाद से मुंबई इंडियंस की पहले मैच का रिकॉर्ड

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 2013 में RCB ने, 2014 और 2015 में KKR ने, 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने, 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने, 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स ने, 2021 में बेंगलोर ने , 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने और 2023 में एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले मैच में मात दी है।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023,DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

Mumbai Indians first match record in IPL: 2013 से मुंबई का रिकॉर्ड

2013 – आरसीबी से 2 रन से हारे

2014 – केकेआर से 41 रन से हारे

विज्ञापन

2015 – केकेआर से 3 विकेट से हारे

2016 – आरपीएस से 9 विकेट से हारे

विज्ञापन

2017 – आरपीएस से 7 विकेट से हारे

2018 – सीएसके से 1 विकेट से हारे

विज्ञापन

2019 – डीसी से 37 रन से हारे

2020 – सीएसके से 5 विकेट से हारे

विज्ञापन

2021 – आरसीबी से 2 विकेट से हारे

2022 – डीसी से 4 विकेट से हारे

विज्ञापन

2023 – आरसीबी से 8 विकेट से हारे

मैच का लेखा-जोखा

वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 22 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली। फाफ ने 43 गेंद में 73 रन बनाए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola