हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'उड़ता गुरबाज', विकेटकीपर ने हवा में उछलकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखें

विज्ञापन
Amazing Catch by Rahmanullah Gurbaz

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक कमाल का कैच पकड़ा है। वह विकेट के पीछे हवा में उड़ते दिखे और अद्भुत कैच लपक लिया। ये कैच प्रभसिमरन सिंह का था, जिन्होंने पंजाब के लिए 8 गेंद पर 12 रनों का योगदान दिया।

दरअसल, इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमर ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन बल्ले का इनसाइड ऐज लेकर गेंद विकेट के पीछे हवा में गई। एक बार गुरबाज ने बॉल लपकी थी, लेकिन वह हाथ पर गिरकर उछल गई। फिर हवा में उड़ते हुए उन्होंने कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो पंजाब की टीम ने 10 ओवर का खेल होने तक 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। इस वक्त शिखर धवन 33 जबकि जितेश शर्मा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। अभी 10 ओवर का खेल बाकी है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स- रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola