IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के आगाज में ही गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले ही मैच में केन विलियमसन चोटिल होकर पूसे सीजन से बाहर हो गए हैं। घुटने में आई चोट के बाद केन विलियमसन भावुक हुए हैं। उन्होंने गुजरात की टीम और इस टीम के फैंस के लिए भावुक संदेश दिया है।
केन विलियमसन ने दिया भावुक संदेश
गुजरात टाइटन्स ने केन विलियमसन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘इतनी जल्दी छोड़कर जाना बुरा लग रहा है। मुझे कैंप की बहुत याद आएगी। जल्द ही आप लोगों से मिलता हूं।’ केन विलियमसन ने कहा, ‘गुजरात टाइटंस को शेष सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और मेरा ध्यान जल्दी ठीक होने पर है, धन्यवाद।’
और पढ़िए – IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे बढ़कर जड़ा ताकतवर छक्का, लाखों की कार पर पड़ गया डेंट, देखें वीडियो
फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान 13वें ओवर में केन विलियमसन चोटिल हुए। 13वें ओवर में सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने हवाई शॉट खेला था, जिस पर विलियमसन ने कैच लेने की कोशिश की। वह बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाने के बावजूद कैच नहीं ले पाए। हालांकि उन्होंने अपनी टीम के लिए 2 रन बचाए लेकिन इसके बाद वे मैदान पर वापस नहीं आ पाए। उन्होंने मैच में बल्लेबाजी भी नहीं की।
गुजरात जायंट्स स्कवॉड
गुजरात ने विलियमनस को 2 करोड़ में खरीदा था
विलियमसन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। वह अपने दम पर खेल पलट सकते हैं। वह तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ स्ट्राइक रोटेट करना भी बखूबी जानते हैं। खराब फॉर्म के चलते केन विलियमसन को पिछले सीजन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था, जिसके बाद आईपीएल 2023 के लिए केन ने अपना नाम दिया और गुजरात ने उन्हें 2 करोड़ रूपये में खरीदा था।
और पढ़िए – CSK vs LSG: ‘हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की’, सीजन की पहली हार के बाद राहुल ने दिया ये बयान
केन विलियमसन का रिकॉर्ड
केन विलियमसन ने आईपीएल में खूब रन बनाए हैं। उनके करियर की तो आईपीएल के 77 मैचों में विलियमसन 36.22 की औसत से 2101 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस लीग में 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।
गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान),ओडिन स्मिथ, शिवम मवी, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, श्रीकर भारत, उर्विल पटेल, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर और नूर अहमद।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
5 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
59 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines