IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 28 मई 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में हर किसी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर टिकी होंगी। ये उनका आखिरी आईपीएल मैच भी हो सकता है। धोनी इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे।
एमएस धोनी रच देंगे इतिहास
धोनी जैसे ही आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में मैदान में उतरेंगे। उनके नाम आईपीएल में 250 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड हो जाएगा। वह आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक धोनी आईपीएल में 249 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल 2023 का फाइनल उनका 250वां मैच होगा।
Most Matches in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
1. MS Dhoni – 249
2. रोहित शर्मा- 243
3. दिनेश कार्तिक – 242
4. विराट कोहली- 237
5. रवींद्र जडेजा- 225
IPL में धोनी का ‘धाकड़’ रिकॉर्ड
धोनी ने अब तक आईपीएल में 249 मैच खेलते हुए 5082 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 बार अर्धशतकीय पारी भी निकली है। धोनी अपनी टीम के लिए अंतिम ओवरों में आते हैं और तेजी से रन बनाकर जीत दिला देते हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने 4 बार खिताब जीता है। वे अगर टीम को एक और मैच जिता देते हैं तो वे पांच टाइटल के साथ दूसरे कप्तान हो जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
22 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
48 mins ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
59 mins agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
6 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines