IPL 2023: आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 32 रनों से करारी शिकस्त दी। 203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे सीएसके ने पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर सिर्फ 42 रन बनाए थे। लिहाजा लास्ट में टीम पिछड़ती गई और हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया कि इस मुकाबले में आखिर कप्तान धोनी से कहां चूक हो गई।
माइकल वॉन ने बताई सीएसके की हार की बड़ी वजह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के मुताबिक राजस्थान के खिलाफ सीएसके को अपने रन रेट को बरकरार रखना चाहिए था, भले ही वो इस चक्कर में एक दो विकेट भी गंवा देते तो चल जाता। क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ‘चेन्नई ने पावरप्ले में काफी अजीब बल्लेबाजी की, क्योंकि वो सिर्फ 42 रन ही बना पाए और डेवोन कॉनवे का विकेट भी गंवा दिया।’
कहां हो गई धोनी से चूक?
माइकल वॉन ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने पहले 6 ओवर में तेजी से रन बनाने की कोशिश की। अगर वो दो या तीन विकेट भी गंवा देते और 60 रन बना देते तो फिर उनका रन रेट बना रहता। 200 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए अगर कोई टीम पावरप्ले में सात की औसत से रन बनाती है तो फिर वो ज्यादातर टार्गेट से पीछे रह जाती है। इस चेज के दौरान पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी सीएसके को महंगी पड़ गई।’
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो जयपुर में खेले गए आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में आरआर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में चेन्नई ने पॉवर प्ले में धीमी शुरुआत की थी और पूरे ओवर खेलकर 170/6 का ही स्कोर बना पाई और 32 रनों से मैच हार गई।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines