हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 2 मैच 10 विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में किया ये बड़ा धमाका

विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया। भले ही हैदराबाद की टीम मुकाबला हार गई, लेकिन इस टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को दिल जीत लिया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

गुजरात के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले भुवी अब आईपीएल में दूसरी बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जेम्‍स फॉकनर (James Faulkner) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मैच में एक वक्त गुजरात 200 रनों के पार जाती दिख रही थी, लेकिन भुवी ने आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और 4 विकेट झटक लिए और हार्दिक पांड्या की टीम को 188 रनों पर रोक दिया था।

पंजाब के खिलाफ भी कर चुके हैं कारनामा

भुवनेश्‍वर कुमार ने इससे पहले 2017 में पंजाब के खिलाफ 19 रन देकर पांच विकेट झटके थे। आईपीएल-2023 में भुवनेश्‍वर पारी में 5 विकेट लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले 1 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपरजाइंट्स के मार्क वुड (Mark Wood) ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। अगर दोनों मैचों के 5-5 विकेट को जोड़ें तो 10 विकेट होते हैं, मतलब भुवनेश्वर ने 2 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल करियर

अगर इस सीजन भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 12 मैचों में 25.07 के औसत से 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनॉमी 8.16 और स्‍ट्राइक रेट 18.4 का रहा है। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हुए अब तक 158 मैचों में 25.72 के औसत से 168 विकेट ले चुके हैं। एक पारी में वह दो बार 4 जबकि दो बार 5 विकेट चकटा चुके हैं ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola