IPL 2023, RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की। इस मैच में भले ही लखनऊ की बल्लेबाजी खराब रही हो लेकिन टीम की गेंदबाजी दमदार थी। टीम की तरफ से अनुभवी खिलाड़ी अमित मिश्रा ने दो विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
अमित मिश्रा ने कई गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में आरसीबी की पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिश्रा ने सुयश भुदेशाई को पवेलियन भेज दिया। 40 वर्षीय अमित मिश्रा की आईपीएल में यह 171वीं विकेट है। इसके साथ मिश्रा ने लसिथ मलिंगा, पीयूष चावला और आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिन्होंने एक समान 170 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट झटकने के मामले में अमित मिश्रा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 172 विकेट हो गए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। ब्रावो ने 161 मैचों में183 विकेट चटकाए हैं। भारतीय लेग स्पिनर और मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चहल ने 140 मैचों में 178 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमित मिश्रा आ गए हैं जिनके 172 विकेट हो गए हैं।
इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा 122 मैचों में 170 विकेट के साथ चौथे, रविचंद्रन अश्विन 193 मैचों में 170 विकेट के साथ पांचवे। पीयूष चावला 170 मैचों में 170 विकेट के साथ छठें नंबर पर मौजूद है। अमित मिश्रा अगर 7 विकेट और ले लेते हैं तो वे युजवेंद्र चहल के 178 विकेट वाले रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines