T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब एक महीने से कम समय रह गया है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नया विवाद शुरू कर दिया है. उन्होंने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया और सुरक्षा को सबसे बड़ा कारण बताया है. इसी बीच ICC ने बांग्लादेश को सुरक्षा का पूरा वादा करके भारत में खेलने के लिए कहा है. अब भारत सरकार की भी इस मामले पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
भारत सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार हर देश का स्वागत करने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा लेकिन उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जाने वाला है. उन्होंने कहा, 'जब तक सरकार एक फाइनल फैसला नहीं लेती, तब तक भारतीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठाएंगे. पाकिस्तान के साथ स्थिति अलग है. उनके लिए अलग पॉलिसी है. पाकिस्तान के साथ भारत कोई भी द्विपक्षी सीरीज नहीं खेलेगा और टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं जाएंगी.'
उन्होंने आगे बताया, 'BCCI और PCB को इस बारे में पता है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम की जहां तक बात है, तो उनके लिए सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा. सरकार हमेशा ही हर देश को हिस्सा लेने के लिए अपने देश में स्वागत करती है. अब फैसला उनके हाथ में है कि वो आना चाहते हैं, या नहीं. आखिरी निर्णय वो ही लेंगे.'
ये भी पढ़ें:- शुरू होने से पहले खत्म हो गया इस इंडियन विकेटकीपर का WPL 2026 सीजन, चोट ने फेरा उम्मीदों पर पानी
बांग्लादेश ने ICC को भेजा दूसरा लेटर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को अब दूसरा लेटर भेज दिया है. इसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को श्रीलंका में शिफ्ट करने का कारण बताया और ये भी खुलासा किया कि भारत में खेलने से उन्हें क्या समस्या है. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार खेल मंत्री आसिफ नजरुल से चर्चा करने के बाद BCB ने फिर से ICC को मैसेज भेज दिया है. आईसीसी ये जानना चाहती है कि सुरक्षा को लेकर क्या दिक्कतें हैं.
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश ने फिर की जिद, टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू शिफ्ट करने पर अड़ा, ICC को भेजे दूसरे लेटर में कही ये बात
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब एक महीने से कम समय रह गया है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नया विवाद शुरू कर दिया है. उन्होंने भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया और सुरक्षा को सबसे बड़ा कारण बताया है. इसी बीच ICC ने बांग्लादेश को सुरक्षा का पूरा वादा करके भारत में खेलने के लिए कहा है. अब भारत सरकार की भी इस मामले पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
भारत सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार हर देश का स्वागत करने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा लेकिन उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जाने वाला है. उन्होंने कहा, ‘जब तक सरकार एक फाइनल फैसला नहीं लेती, तब तक भारतीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठाएंगे. पाकिस्तान के साथ स्थिति अलग है. उनके लिए अलग पॉलिसी है. पाकिस्तान के साथ भारत कोई भी द्विपक्षी सीरीज नहीं खेलेगा और टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं जाएंगी.’
उन्होंने आगे बताया, ‘BCCI और PCB को इस बारे में पता है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम की जहां तक बात है, तो उनके लिए सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा. सरकार हमेशा ही हर देश को हिस्सा लेने के लिए अपने देश में स्वागत करती है. अब फैसला उनके हाथ में है कि वो आना चाहते हैं, या नहीं. आखिरी निर्णय वो ही लेंगे.’