IND vs SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. यह मैच टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दृष्टिकोण से काफी ज्यादा अहम रहने वाला है. टीम इंडिया इस सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेगी. गॉल टेस्ट का ड्रॉ में समाप्त होना टीम इंडिया के WTC फाइनल खेलने की संभावनाओं को कम कर सकता है. इसी वजह से भारतीय टीम किसी भी तरह मैच जीतने की कोशिश करेगी. हालांकि, श्रीलंका समुद्र के किनारे स्थित है, इसी वजह से वहां बारिश की संभावना हमेशा बनी रहती है. भारत और श्रीलंका के बीच मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
IND vs SL टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम?
AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक गॉल में पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है. 10 बजे से मैच की शुरुआत होने वाली है और तब 40% बारिश के चांस हैं. यह मैच शाम 5 बजे तक चलने वाला है और उस समय बारिश की 20% संभावना है. मैच के दौरान हर घंटे बारिश की आशंका है. नीचे पूरी जानकारी दी गई है:
- सुबह 10 बजे: 40% बारिश की संभावना
- सुबह 11 बजे: 34% बारिश की संभावना
- दोपहर 12 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 1 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 2 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 3 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 4 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 5 बजे: 20% बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? सरफराज खान बैठ सकते हैं बाहर
टेस्ट सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, सारांश जैन.
श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड: धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL Match Timing: कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट? जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE एक्शन
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
9 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
40 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
43 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines