IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? सरफराज खान बैठ सकते हैं बाहर

Team India Possible Playing 11: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच होने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर टिकी हुई है. आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी.

team india (8)
1 / 6

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. अभ्यास मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा था और अब वह गॉल टेस्ट में भी अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से कोई एक ही खेल सकता है. इसके अलावा गेंदबाजी अटैक को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. आइए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.  (Image: ANI)

विज्ञापन

कौन करेगा ओपनिंग?

कौन करेगा ओपनिंग?2 / 6

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने बतौर ओपनर काफी शानदार प्रदर्शन किया है. दोनों ही अब श्रीलंका के खिलाफ भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर की कमान संभालेंगे गिल

मिडिल ऑर्डर की कमान संभालेंगे गिल3 / 6

टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. इसके बाद क्रमशः शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल उतर सकते हैं. जुरेल पहले से टीम में हैं और उन्हें सरफराज खान से पहले मौका दिया जा सकता है. जुरेल अगर फेल हुए, तब सरफराज की जगह बन सकती है. (Image: ANI)

दो स्पिन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है टीम

दो स्पिन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है टीम4 / 6

रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर हैं. उनके अलावा मानव सुथार खेल सकते हैं. उनके लिए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच यादगार रहा था. वह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक पर रहेंगी सभी की नजरें

गेंदबाजी अटैक पर रहेंगी सभी की नजरें5 / 6

गॉल की पिच पर स्पिनर्स कारगर साबित होते हैं. इसी वजह से कुलदीप यादव का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार में से किसी एक को जगह मिल सकती है. अभ्यास मैच में प्रदर्शन के आधार पर गुरनूर खेल सकते हैं. (Image: ANI)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन