Live Updates
IND vs NZ LIVE: गिल-कोहली के बीच पूरी हुई 100 रनों की साझेदारी
विराट कोहली और और शुभमन गिल के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है. उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन जोड़े.
भारत का स्कोर: 103/1 (16.2 ओवर)
IND vs NZ LIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक
विराट कोहली ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. शुभमन गिल भी 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
भारत का स्कोर: 94/1 (15.1 ओवर)
IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया
शुभमन गिल और विराट कोहली दोबारा बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ 79 रन चाहिए और वह बिना रुकावट पूरे मैच की उम्मीद करेंगे.
IND vs NZ LIVE: जल्द शुरू होगा मैच
दोपहर 2:15 बजे फिर से मैच शुरू होगा. इस बार DLS के तहत टीम इंडिया का लक्ष्य 32 ओवरों में 143 रन रहने वाला है. टीम इंडिया ने 64 रन बना लिए हैं, जिसका अर्थ है कि भारत को अब 79 रन जीत के लिए चाहिए होंगे.
IND vs NZ LIVE: एक बार फिर रुका मैच
दोबारा बारिश शुरू हो गई है, जिस वजह से मैच रुक गया है. टीम इंडिया को अब जीत के लिए 103 रन चाहिए. भारत का मौजूदा स्कोर 12 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन है.
IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया
बारिश बने होने के बाद नए लक्ष्य के साथ टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतर गई है. विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं. ब्लेयर टिकनर के हाथ में गेंद है.
IND vs NZ: टीम इंडिया को 40 ओवरों में बनाने होंगे 167 रन
बारिश के कारण अब डकवर्थ लुईस नियम लग गया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को अब 40 ओवरों में 167 रन बनाने हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 10.5 ओवरों में 54 रन बना लिए हैं. 1.35 बजे मुकाबला दोबारा शुरू होगा.
IND vs NZ: जल्द शुरू हो सकता है मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच जल्द ही शुरू हो सकता है. कवर्स हट गए हैं और बारिश बंद हो गई है.
IND vs NZ: बारिश के कारण रुका मैच
मैच के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई है, जिस वजह से खेल रुक गया है. भारत ने 10.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. विराट कोहली 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं शुभमन गिल ने 17 रन बनाए हैं.
IND vs NZ: विराट-शुभमन हुए सेट
5 ओवर के समापन के बाद टीम इंडिया का स्कोर 31 रन है. शुभमन गिल 14 गेंदों में 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं विराट कोहली ने 10 रन बनाए हैं. रोहित के आउट होने के बाद विराट और गिल सेट हो गए हैं.
IND vs NZ LIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने गए. वह सफल नहीं हुए और मिचेल सैंटनर को कैच थमा बैठे. इसी के साथ काइल जैमीसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई.
IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया
रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. टीम इंडिया के सामने 186 रनों का बड़ा लक्ष्य है.
IND vs NZ LIVE: 185 रन पर न्यूजीलैंड ऑलआउट
गुरनूर बरार के 41वें ओवर में ब्लेयर टिकनर का विकेट झटका और न्यूजीलैंड को ऑलआउट कर दिया. टीम इंडिया के सामने अब 186 रनों का लक्ष्य है. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बरार ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके.
IND vs NZ LIVE: डफी और टिकनर के बीच शानदार साझेदारी
10वें विकेट के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है. जैकब 15 रन और ब्लेयर 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 185/9 (40 ओवर)
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की है. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 30 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 146/9 (35.3 ओवर)
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने झटका तीसरा विकट
अर्शदीप सिंह ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई. काइल जैमीसन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विराट कोहली को कैच थमा बैठे. अर्शदीप ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट झटका.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 131/8 (31.1 ओवर)
IND vs NZ LIVE: विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच
अंशुल कंबोज ने भारत को एक और विकेट दिलाया. नाथन स्मिथ ने 29वें ओवर की तीसरे गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की. विराट कोहली ने डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 115/7 (28.3 ओवर)
IND vs NZ: अंशुल कंबोज ने सैंटनर को किया क्लीन बोल्ड
27वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड कर दिया. वह 16 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 113/6 (27.1 ओवर)
IND vs NZ: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट
22वें ओवर में रोहित शर्मा ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया और डेरिल मिचेल को रनआउट कर दिया. मिचेल की 28 रनों की पारी का अंत हो गया है.
IND vs NZ LIVE: गुरनूर बरार ने झटका दूसरा विकेट
गुरनूर बरार ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है. टॉम लैथम ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज गुरनूर को कैच थमा दिया. मात्र 3 रन बनाकर वह आउट हो गए.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 84/4 (17 ओवर)
IND vs NZ LIVE: टिम सीफर्ट ने गंवाया विकेट
15वें ओवर में गुरनूर बरार की गेंद पर टिम सीफर्ट बड़ा शॉट लगाने गए. गेंद 30 यार्ड सर्किल से बाहर भी नहीं जा पाई और ऋतुराज गायकवाड़ ने कैच पकड़ लिया. टिम सीफर्ट की 38 रनों की पारी खत्म हुई.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 73/3 (14.2 ओवर)
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पार किया 50 रन का आंकड़ा
न्यूजीलैंड टीम ने 10.3 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है. डेरिल मिचेल ने शानदार छक्का लगाकर टीम का स्कोर 52 रन पर पहुंचा दिया है.
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने दिलाया दूसरा वक्त
9वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया. हेनरी निकोल्स बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन नमन धीर के हाथ में गेंद मार बैठे. उनकी 9 रनों की पारी खत्म हुई.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 40/2 (8.3 ओवर)
IND vs NZ LIVE: टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
8 ओवरों का समापन हो गया है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं. टिम सीफर्ट 22 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके साथ क्रीज पर हेनरी निकोल्स हैं.
IND vs NZ LIVE: भारत को मिली पहली सफलता
पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को विकेट दिलाया. विल यंग बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद ऊपर चली गई. श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ा और विल यंग की 9 रनों की पारी खत्म हो गई.
न्यूजीलैंड का स्कोर: 22/1 (4.3 ओवर)
IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और विल यंग ओपनिंग करने आ गए हैं. शुभमन गिल ने भी फील्डिंग सेट कर दी है. भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए हैं.
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.
IND vs NZ LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.
IND vs NZ LIVE: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs NZ LIVE: बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआती में देरी होगी. बारिश के कारण मैच देर से शुरू होगा. अभी कवर नहीं हटे हैं और मैदान सूखने के बाद कोई अपडेट सामने आएगा.
IND vs NZ LIVE: 7:30 बजे शुरू होगा मैच
नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव कमेंट्री में अपना स्वागत है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड में यह मुकाबला खेला जाएगा. 7 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आएंगे, वहीं 7:30 बजे मैच शुरू हो जाएगा.
India vs New Zealand 1st ODI Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजरें हैं. दोनों ही लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया और अब उनका लक्ष्य वनडे सीरीज भी अपने नाम करना होगा.
India vs New Zealand 1st ODI: कहां देखें LIVE?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव वेबसाइट और ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.
IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.
India vs New Zealand ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे इतिहास में 123 मैच खेले गए हैं. 63 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, वहीं न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मुकाबला टाई हुआ.
पहले वनडे से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं:
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines