IND U-19 vs BAN U-19 Semi Final: भारतीय टीम को एशिया कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही अंडर 19 की भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को हराने के साथ ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब बांग्लादेश 17 दिसंबर को अंडर 19 एशिया कप का फाइनल खेलने वाला है। बांग्लादेश ने भारत को करारा झटका दे दिया है। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को बांग्लादेश ने आसानी से हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें:- Pakistan के स्टार बल्लेबाज ने लिया संन्यास! विराट कोहली से जोड़कर अक्सर होती थी चर्चा
भारत के बल्लेबाजों का नहीं दिखा दम
भारत ने बांग्लादेश के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत के दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, यही कारण है कि टीम सिर्फ 188 के स्कोर पर सिमट गई और बांग्लादेश को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारतीय टीम ने इतना छोटा लक्ष्य रखा था कि जीत के लिए गेंदबाज का साथ चाहिए था, लेकिन गेंदबाज भी इस आसान टारगेट को डिफेंड करने में सक्षम नहीं रहे। भारत के गेंदबाज राज लिम्बानी ने दो विकेट और नमन तिवारी ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा अर्शिन कुलकर्णी ने भले ही एक भी विकेट अपने नाम नहीं किए हैं, लेकिन उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की है।
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव की SA से विदाई, चोट पर SKY ने खुद ये बात बताई; क्या IPL से हो जाएंगे बाहर?
अरिफुल इस्लाम ने खेली 90 रनों की पारी
बांग्लादेश के विस्फोटक बल्लेबाज अरिफुल इस्लाम ने काफी कमाल की पारी खेली है। खिलाड़ी ने 90 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली है। वह अकेले ही पूरी भारतीय टीम पर भारी पड़ गए और भारत को मैच हराने में सबसे अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अहरर अमीम ने भी कमाल की पारी खेली है। उन्होंने 90 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली है, इस तरह भारत को एशिया कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines