World Cup Final: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बदल जाएगी। इस हार से भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। जो टीम पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही थी, फाइनल में वह फ्लॉप हो गई, इसका खामियाजा देश के 140 करोड़ क्रिकेट फैंस को भुगतना पड़ा है। लेकिन विश्व कप हारने के बाद टीम में बड़ी बदलाव होने वाली है। भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसका यह आखिरी विश्व कप फाइनल था। ऐसे में भारत के कई सिनियर खिलाड़ी आपको अगले विश्व कप में खेलते नहीं दिखेंगे।
रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास
भारत के कप्तान रोहित शर्मा अभी ही 36 साल के हो गए हैं। अगले वनडे विश्व कप तक वह 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में विश्व कप हारने के बाद रोहित शर्मा कभी भी क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। यह उनका आखिरी विश्व कप था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी यह आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है। अपनी गेंद से कोहराम मचाने वाले खिलाड़ी मोहम्मद शमी 33 साल के हो गए हैं। अगले वनडे विश्व कप तक वह 37 साल के हो जाएंगे, ऐसे में उनका भी यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।
ये भी पढ़ें:-भारत की हार से खुश हुआ Babar Azam, ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मनाया जश्न
रविचंद्रन अश्विन लेंगे संन्यास
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का भी यह आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है। जडेजा अभी ही 34 साल को हो जाएंगे और दिसंबर में 35 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगले वनडे विश्व कप तक वह 39 साल के होने वाले होंगे, ऐसे में उस समय तक उनका खेलना मुश्किल है। इस तरह जडेजा का भी यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने विश्व कप से पहले ही कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होने वाला है। वह अभी ही 37 साल के हो गए हैं, ऐसे में वह कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- World Cup Final: मिल गया हार का असली विलेन, अभी तक किसी की नहीं पड़ी थी नजर
कोहली भी बोल सकते हैं अलविदा
इस सूची में शामिल आखिरी खिलाड़ी के नाम पर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन संभावना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी का भी यह वनडे विश्व कप आखिरी ही था। यह खिलाड़ी हैं भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली। विराट कोहली भले ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन वह 35 साल के हो गए हैं। अगले वनडे विश्व कप तक वह 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले विश्व कप तक वह भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines