हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा, टीम इंडिया ने महज इतने ओवर में जीत लिया मैच

विज्ञापन
IND vs WI

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज-भारत के बीच बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। स्पिन ट्रैक पर विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 118 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लेकर वेस्ट इंडीज की कमर तोड़ डाली।

रोहित शर्मा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल 7 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव 19, हार्दिक पांड्या 5 और शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर चलते बने। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने शानदार ओपनिंग करते हुए पचासा जड़ा।

उन्होंने 46 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन जड़े। ईशान के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मोर्चा संभाला और नाबाद 12 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। जडेजा ने 16 रन जड़े। टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन

मुकेश कुमार को डेब्यू में मिला विकेट 

इस मैच के जरिए 7 दिन पहले टेस्ट डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार ने वनडे डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले मैच में 5 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट निकाला। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola