IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला गया. जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 295 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी के साथ 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम इंडिया की इस जीत में कुलदीप यादव, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल हीरो बन गए.
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 60 गेंदों में 62 रनों की बेहद अहम पारी खेली. उनका साथ देते हुए दूसरे सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने भी 108 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि उसके बाद कार्सी कार्टी ने निराश करते हुए मात्र 13 रन बनाए. वहीं कप्तान शाई होप सिर्फ 12 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. स्टार खिलाड़ी रोस्टन चेस ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए.
अंत के ओवरों में अमीर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 295 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने कुल 4 विकेट हासिल किए. वहीं उनका साथ देते हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट हासिल किया. हालांकि इन दोनों गेंदबाजों के अलावा गूरनूर बरार, रवींद्र जडेजा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने बहुत निराश किया.
टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत
296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. हिटमैन ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान गिल ने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. गिल ने पहले 10 ओवरों में ही वेस्टइंडीज के ऊपर दबाव बना दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में बना दिए 15 हजार रन, लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे किंग
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे दिग्गज विराट कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में ही नाबाद 139 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान कोहली ने 157.95 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी नाबाद 13 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 41.4 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया. 8 विकेट से जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है. वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेस ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने एक बार फिर कर दी बड़ी गलती, गंवा दिया एक बार मौका
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
18 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines