IND vs WI: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में बना दिए 15 हजार रन, लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे किंग

IND vs WI: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में किंग कोहली अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. वनडे में कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Virat Kohli

Virat Kohli ने वनडे में पूरे कर लिए 15 हजार रन (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया. जिसके बाद ही वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 295 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम को इस मैच में बेहद शानदार शुरुआत मिली है. दिग्गज विराट कोहली ने इस मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करके वनडे फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं. 

विज्ञापन

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास 

टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रनों का आंकड़ा पार करते ही वनडे में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा सिर्फ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ही किया है. हालांकि विराट कोहली ने 15 हजार रन बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर से भी कम पारियां ली है. किंग कोहली ने ऐसा सिर्फ 303 पारियों में ही किया है. हालांकि सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल है. 

विज्ञापन

महान सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 18 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली के लिए यहां से लगभग 3 हजार रन और बनाना बहुत ही मुश्किल है. खबर लिखे जाने तक विराट कोहली ने इस मुकाबले में 57 गेंदों में 74 रन बना लिए हैं. कोहली इस मुकाबले में भी अपना शतक पूरा करना चाहेंगे. किंग ने इस मुकाबले में पहले से भी तेज बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में नजर आए. 

कप्तान शुभमन गिल खेली शानदार पारी  

वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 गंवाकर सिर्फ 295 रन ही बनाए. वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज जस्टिन गीव्स ने 108 गेंदों में 101 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इन दोनों के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज अमीर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन ठोक दिए. टीम इंडिया के लिए स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही भारत ने वेस्टइंडीज को 300 रनों से पार नहीं जाने दिया. 

विज्ञापन

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 34 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना चुकी है. टीम को जीत के लिए सिर्फ 71 रन ही और चाहिए. कप्तान शुभमन गिल 108 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. वहीं दिग्गज रोहित शर्मा ने भी 35 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ