IND vs WI: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बीसीसीआई के साथ मिलकर नए गेंदबाजी विकल्प की तलाश कर रहे हैं. इस तलाश में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा निराशा का ही सामना करना पड़ा है. पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. उसके बाद अब टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के 4 गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है.
गूरनूर बरार
तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने इस मुकाबले में 10 ओवर फेंके. इस दौरान उन्होंने 2 विकेट लेकर कुल 96 रन लुटा दिए. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच में बिना विकेट लिए ही 60 रन लुटाए थे. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में बरार ने 10 ओवरों में बिना विकेट लिए 97 रन गंवा दिए थे. गेंद के साथ वो लगभग हर मैच में रन गंवा रहे हैं. वनडे फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी रेट लगभग 7.2 की है. जिसे बहुत ही खराब माना जाता है.
आकिब नबी
उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डेब्यू का मौका मिला. डेब्यू मैच में ही आकिब नबी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. नबी ने अपने डेब्यू मैच में 8.5 ओवर गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने एक भी विकेट नहीं हासिल किया और 84 रन लुटा दिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 9.50 का रहै. नबी ने एक भी बल्लेबाज को परेशान नहीं किया. जिसके कारण ही पहले मैच के बाद से ही फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
रवींद्र जडेजा
दिग्गज रवींद्र जडेजा ने भी बहुत ज्यादा निराश किया है. इस साल उन्होंने 5 वनडे मैच में सिर्फ 2 ही विकेट हासिल किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में जडेजा से टीम को बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने 10 ओवरों में 2 विकेट लेकर 75 रन लुटा दिए. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवरों में 54 रन दिए थे. जडेजा से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जडेजा ने बहुत ज्यादा निराश ही किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
नमन धीर
स्पिन ऑलराउंडर की तलाश में टीम इंडिया ने नमन धीर को वनडे फॉर्मेट में मौका दिया. धीर को बल्लेबाजी करने का मौका तो नहीं मिला. लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में बहुत ज्यादा निराश किया है. धीर ने पहले 2 मैचों के बाद एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है. धीर ने ऐसे समय में 6 से भी ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. ऐसे में उन्हें भी इस सीरीज के बाद दोबारा मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. धीर ने बतौर गेंदबाज औसत प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा वनडे में दूसरा दोहरा शतक, मैक्सवेल की लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
30 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
37 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
38 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines