हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: मैदान पर कल से उतरने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, अभ्यास का समय आया सामने

IND vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही मैदान पर नहीं नज़र आए हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आने वाले हैं. जिसकी तैयारी दोनों 24 सितंबर से शुरू करेंगे.

विज्ञापन
Rohit Sharma और Virat Kohli 24 सितंबर से शुरू करेंगे वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. जिसके लिए फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी अब तक अलग-अलग अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि अब टीम इंडिया पहले वनडे मुकाबले के लिए ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में पहुंच गई है. जहां पर टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर नजर आने वाले हैं. दोनों ही खिलाड़ियों लंबे समय के बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे मैदान पर वापसी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे की तैयारी टीम इंडिया 24 सितंबर से ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में शुरू करने वाली है. जहां पर टीम इंडिया का पहला अभ्यास सत्र होने वाला है. शाम के 5:30 से लेकर 8:30 बजे रात तक टीम इंडिया अभ्यास करने वाली है. इसी दौरान भारतीय दिग्गज विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं. दोनों आखिरी बार ब्लू जर्सी में 19 जुलाई को नजर आए थे. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे. इस बीच उन्होंने कुछ समय लंदन में तो वहीं कुछ टाइम भारत में भी बिताया है. हालांकि इस सीरीज के लिए किंग कोहली ने पिछले कुछ दिनों से अभ्यास शुरू कर दिया है. कोहली इस सीरीज में भी रन बनाना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सके. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में कोहली ने 2 अर्धशतक जड़े थे. ऐसे में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाना चाहेंगे. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा पर टिकी हुई हैं नजरें 

पिछली वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने टीवी पर अपना शो लॉन्च कर दिया है. सोनी टीवी पर फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा के नाम शो आ रहा है. जिसको हिटमैन होस्ट कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने क्रिकेट का भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है. हाल के समय में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ काम किया है. 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल वनडे सीरीज के दौरान टीम से हो सकते हैं बाहर, गौतम गंभीर ने किया इशारा

विज्ञापन

मौजूदा समय में रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की बातें हो रही हैं. ऐसे में उनके लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. अगर इस सीरीज के 3 मैचों में रोहित ने 2 अच्छी पारियां नहीं खेली, तो उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है. वहीं अगर रोहित शर्मा ने इस सीरीज के दौरान 2 अच्छा पारियां खेली, तो अपने आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ ही रोहित न्यूजीलैंड दौरे पर भी अपनी जगह पक्की कर लेंगे. फिलहाल यशस्वी जायसवाल वनडे टीम में उनकी जगह लेने को तैयार नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को टी-20 फॉर्मेट में जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, तिलक वर्मा का कट सकता है पत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola