हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: मैच से पहले रिपोर्टर बने रोहित शर्मा, रहाणे से पूछे मजेदार सवाल, देखें वीडियो

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई 2023 से पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। मैच के लिए भारतीय टीम लगातार तैयारी कर रही हैं। एक महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और मस्ती के मूड में भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में रिपोर्टर बन कर रहाणे से सवाल पूछे जिसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया है।

रोहित बने रिपोर्टर, रहाणे से पूछे सवाल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा अपनी मस्ती और खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत से पहले जब अजिंक्य रहाणे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। तभी अचानक रोहित ने भी रिपोर्टर बन सवाल पूछना शुरू कर दिया। रोहित ने उप-कप्तान से सबसे पहले युवा खिलाड़ियों को संदेश देने को लेकर सवाल किया। इस पर रहाणे ने सुलझा हुआ जवाब दिया और सभी को सब्र के साथ बल्लेबाजी करने की सलाह दी।

इसके बाद रोहित ने रहाणे से वेस्टइंडीज के चिल माहौल के बारे में सवाल किया। रोहित ने कहा कि- यहां पर एक दम चिल्ड माहौल होता है तो क्रिकेटर्स के लिए कितना जरूरी है कि वे मैच के दौरान सिर्फ उसी का सोचें और 5 बजे के बाद क्या होगा उसका देर से सोचें? इसे सुनकर रहाणे के चेहरे पर हंसी आ गई हालांकि बाद में उन्होंने सरल जवाब देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को फोकस करने की जरूरत है।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1678622607783108608

2019 का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2019 में वेस्टइंडीज दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को क्लीन स्वीप किया था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम इस बार फिर अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। ऐसे में टीम ने 10 दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola